मुरादाबाद, मई 1 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाली बंद करने के विवाद में दबंग पड़ोसियों ने पिता-पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी पड़ोसी और उसके तीन बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के नया गांव पीएसी निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व सुबह के समय पड़ोसी से नाली बंद कराने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर उसी दिन दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी सतवीर अपने बेटों शुभम, वीरेंद्र व रविंद्र के साथ लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आया। आते ही आरोपियेां ने प्रेम सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। बेटी मनीषा ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। उसका हाथ तोड़ दिया। पीड़ित ने बेटी के साथ थाने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.