रुडकी, अप्रैल 10 -- झबरेड़ा। नाली बंद करने के विवाद दबंगों ने एक घर में घुसकर परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। झबरेड़ा की लखनौता चौकी के गांव लखनौता निवासी सागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह अप्रैल को उनकी भाभी निशा का पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.