रायबरेली, जून 6 -- बछरावां संवाददाता। क्षेत्र के लकड़िहन खेड़ा गांव में शनिवार सुबह नाली से पानी निकासी के लिए मोहल्ले के ही दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में फावड़े-लाठी चल गए। इससे दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लकड़ियान खेड़ा गांव के रहने वाले राम नवल ( 27) पुत्र रामगोपाल व राम केवल (45) पुत्र रामगोपाल नाली साफ करने का प्रयास कर रहे थे। तभी विपक्षियों ने मना किया, इतने में ही विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे व फावड़ा चल गए। इसमें राम नेवल व राम केवल दोनों गंभीर घायल हो गए। चीख पुकार पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने बताया कि दोनों का मेडिकल किया गया है। कोतवाली प्रभारी इंचार्ज जन्मेजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ...