औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में नाली का पानी बंद करने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बनी नाली का पानी एक पक्ष द्वारा रोक दिए जाने पर विवाद शुरू हुआ। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के 60 वर्षीय राजकुमार, 23 वर्षीय गुड्डन और 18 वर्षीय हृदयेश जबकि दूसरे पक्ष के 45 वर्षीय विनोद, 19 वर्षीय शनी, 22 वर्षीय रामवीर और 42 वर्षीय विनीता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.