गंगापार, जनवरी 6 -- कस्बा भारतगंज से सटे सीमा गांव महुवारी खुर्द स्थित मुख्य सड़क की हालत काफी खराब है। यहां पीडब्ल्यूडी की प्रमुख सड़क पर नाबदान का गंदा पानी बेखौफ सड़क को इस पार से उस पार काटता हुआ बह रहा है, मानो सड़क नहीं ,बल्कि नाले का विस्तार हो। यह बदहाल दृश्य भारतगंज-प्रतापपुर (बीपी) मार्ग का है, जो कस्बे से महुवारी खुर्द होते हुए मांडा खास को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण पीडब्ल्यूडी मार्ग माना जाता है। सड़क के पूरब छोर से निकलने वाला नाबदान का गंदा पानी बिना किसी ठोस योजना और स्थायी निकासी व्यवस्था के सीधे सड़क पर बह रहा है। नतीजतन सड़क की सतह उधड़ चुकी है और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। हर दिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और छोटे पहिया वाहन गड्ढों में फंसकर हिचको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.