औरंगाबाद, जनवरी 2 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में शुक्रवार को नाली के पानी बहाव को लेकर हुए विवाद में एक दंपति घायल हो गए। घायलों में सोनपुर निवासी बिहारी रविदास और उनकी 40 वर्षीय पत्नी ललिता देवी शामिल हैं। घटना के बाद उन्हें मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉ कुमार जय ने उनका उपचार किया और ललिता देवी की स्थिति खतरे से बाहर बताई। बिहारी रविदास ने आरोप लगाया कि गांव के धनंजय रिकियासन और बीरेंद्र रिकियासन उनके घर के दरवाजे पर नाली का पानी बहा रहे थे, विरोध करने पर उन्होंने उन्हें और उनके परिवार को पीटकर जख्मी कर दिया। मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.