रुडकी, जून 17 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिविल लाइंस निवासी एक सैन्यकर्मी ने कुछ साल पहले अपना घर बनाया था। घर से निकलने वाला गंदा पानी एक खाली प्लॉट में जाता था। इस खाली प्लॉट में करीब एक साल पहले एक व्यक्ति ने मकान बना लिया। उस व्यक्ति ने अपने घर के बाहर रेंप ऊंचा कर दिया और नाली का गंदा पानी सैन्यकर्मी के घर के बाहर जमा होने लगा। इसे लेकर दोनों के विवाद है। सोमवार की शाम को घर के बाहर पानी आने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक और गाली गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के सात लोगों पर मुचलका पाबंद कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.