नाली के पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
गोरखपुर, जून 19 -- गोला। थाना क्षेत्र के सड़सड़ा बुजुर्ग गांव में नाली के पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के जिलेदार मिश्रा ने पड़ोसियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष के राजदेव यादव ने विरोधियों पर हमला कर चोट पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच-पांच लोगों समेत कुल 10 आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.