बदायूं, जनवरी 29 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छोलायन में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि बुधवार को नाली के पानी के निकास को लेकर पड़ोसियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सतपाल, अनमोल, राजेश, अमलेश और रुक्मणी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला को भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.