सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड 24 कम्हारी मोहाल को जाने वाली सड़क के बीच में टूटे नाली के ढक्कन दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जगह-जगह नाली का ढक्कन टूटे रहने से वार्ड के लोगों के साथ अन्य राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं स्कूल जाने-आने वाले छोटे-छोटे बच्चें टूटे नाली के ढक्कन के चलते आये दिन गिर कर जख्मी हो जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही टूटे नाली के ढक्कनों की जगह नए नाली के ढक्कन लगाये जाने की मांग की है। वार्डवासियों में संजय, राजेश, विनोद, अशोक व राकेश ने बताया कि सड़क के बीचों बीच नाली का निर्माण करा कर उसे ढकने के लिए नाली पर ढक्कन लगाये गये थे। निर्माण हुए काफी लंबा समय व्यतीत हो जाने के कारण धीरे-धीरे कई जगहों पर नाली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.