लातेहार, अगस्त 30 -- बेतला प्रतिनिधि । केचकी पंचायत के सरईडीह ग्राम स्थित मिडिल स्कूल और शिवमंदिर के पास अबतक नाली-निर्माण नहीं कराया जा सका है। ऐसे में स्कूल और मंदिर के पास पीसीसी पथ पर गंदा पानी हमेशा बहते रहता है। जिससे न सिर्फ उक्त पथ से गुजरने वाले राहगीरों-यात्रियों को, बल्कि स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को स्कूल-मंदिर जाने-आने में काफी परेशानी होती है। इसबारे में आसपास के शिवशंकर प्रसाद गुप्ता,विष्णु प्रसाद,सोनू कुमार,ओमप्रकाश गुप्ता आदि ने बताया कि नाली-निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड के अधिकारियों को कई बार कहा गया है। पर इसपर सार्थक पहल करना अबतक किसी ने मुनासिब नहीं समझा। यही वजह है कि नाली के अभाव में वहां पर पीसीसी पर गंदा पानी के हमेशा बहते रहने की के कारण सड़क की स्थिति इस कदर नारकीय बन गई है कि उसपर वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.