सोनभद्र, मार्च 2 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्री में पासवान बस्ती की ओर जाने वाली सड़क के किनारे निर्मित नाली की लंबे समय से सफाई न होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूर्णतः बाधित हो गई है। नाली जाम रहने से नाली का पानी ओवरफ्लो कर जा रही है जिससे नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। कई बार इसे लेकर संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी संबंधित ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते स्थिति जस की तस बनी हुयी है। ग्रामीणों ने ब्लाक के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जाम नाली की सफाई कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर निरंतर बह रहे पानी के कारण मार्ग एकदम दलदल में तब्दील होता जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को इस सड़क से आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.