रामपुर, अप्रैल 25 -- भोट। घर के आगे नाली की सफाई को लेकर शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी होरी लाल व नरेश पक्ष के विवाद हो गया।विवाद बड़ने पर दोनों के परिजन भी लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए।जिसमें होरी लाल पक्ष के विमला व कार्तिक तथा दूसरे पक्ष के नरेश , कुंवरपाल,विकास, मुनीश व रेनू मामूली रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी व सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपेार्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...