मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के नई बस्ती महमूदनगर धारऊ रोड निवासी मोमिन पुत्र निसार ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में कहा कि उसके मकान के पास में रहने वाले शरीफ पुत्र नसीर खां ने नाली की जगह पर दीवार बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। सरकारी नाला को उखाड़कर शरीफ ने ईंटें बेच ली हैं। जिससे सरकारी नाली पर दीवार खड़ी कर दी। जिससे पानी नहीं निकल पा रहा। जिससे पीड़ित के मकान में शीलन रहती है। पीड़ित ने नगर पालिका से शिकायत की तो पालिका की ओर से 15 दिन पहले शरीफ से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। यह भी पढ़ें- नाली की जगह पर बना दी दीवार, डीएम से शिकायत मगर शरीफ ने अपनी दीवार नहीं हटाई। पीड़ित ने डीएम से अतिक्रमण हटाने और सरकारी नाला को तोड़ने आदि की रिकवरी मांग की है। फोटो-31-नई बस्ती महमूदनगर में नाली की जगह पर बनाई गई ...