औरंगाबाद, जनवरी 8 -- कुटुंबा प्रखंड के सिमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराही गांव की दर्जन भर महिलाएं गुरुवार को अपनी पीड़ा लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंची और नाली की गंभीर समस्या से संबंधित एक आवेदन बीडीओ के नाम सौंपा। महिलाओं ने आवेदन में बताया कि गांव में पूर्व में बनी नाली कई घरों से उंची बना दी गई है जिसके कारण करीब 30 से 40 घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पाता है। इससे घरों में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि स्नान और घरेलू उपयोग के बाद पानी को गड्ढों में जमा करना पड़ता है और फिर बाल्टी से बाहर फेंकना पड़ता है। इस प्रक्रिया के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिससे उनकी गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है। महिलाओं ने आवेदन में उल्लेख किया कि इस समस्या के कारण वे उपहास की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.