नाली का पानी रोकने का विरोध करने पर की पिटाई
जौनपुर, जून 26 -- खुटहन। दरना गांव में सामूहिक नाली का पानी रोकने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने महिला की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी जड़ावती देवी पत्नी इंद्रजीत यादव के अनुसार बस्ती के जल निकास के लिए बनी नाली से पूरे गांव का पानी बहता है। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने मिट्टी डालकर उनके घर के सामने पानी का बहाव रोक दिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.