पीलीभीत, जून 2 -- बीसलपुर। नाली के पानी को बंद करने का विरोध करने पर महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव चठिया सेवाराम निवासी गुलशन पत्नी नाजिर अली ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 26 मई को आठ बजे उसका पड़ोसी शहादत, इमरान पुत्रगण लियाकत नाली का पानी बंद करे हुए थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शहादत, इमरान, आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...