चंदौली, फरवरी 15 -- धीना। धानापुर विकास खंड के ग्राम बभनियाव गांव में सांसद निधि से पाइप डालकर नाली निर्माण कराया गया है। गांव का गंदा पानी नाली के माध्यम से निकल जाए। इसके लिए जगह-जगह चेंबर बनाकर ढक्कन लगाया गया है। उसकी समय समय पर सफाई हो सके, लेकिन ढक्कन टूट जाने से काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण किसी तरह आवागमन कर रहे हैं। हमेशा कीचड़ होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। जबकि इसी मार्ग पर कई विद्यालय भी संचालित है। उसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.