सराईकेला, जून 8 -- सरायकेला। कांड्रा पंचायत के बांधकुली क्षेत्र में विकास कार्य ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। यहां बनाई जा रही नाली में जल निकासी (आउटलेट) की सही व्यवस्था न होने के कारण शनिवार को क्षेत्र में अचानक हुई तेज बारिश के बाद नाली का गंदा पानी सीधे ग्रामीणों के घरों में जा घुसा। नाली के गंदे पानी के तेज बहाव के कारण बुलु गोराई, मनोज गोराई, जय गोराई और मधु गोराई के घरों में रखे कीमती सामान पूरी तरह खराब हो गया। सबसे बदतर स्थिति बुद्धेश्वर गोराई के परिवार की रही। उनके मिट्टी के घर में घुटने तक पानी भर गया। यह भी पढ़ें- कांड्रा में निर्माणाधीन नाली बनी आफत, बारिश के बाद पांच घरों में घुसा गंदा पानी; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी जिससे कच्चा मकान ढहने का खतरा देखते परिवार को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी।बांधकुली के ग्रामीणों मे...