गोरखपुर, जनवरी 27 -- गोरखपुर। दिग्विजयनगर वार्ड के मोहल्ला लाजपतनगर में नाली लगातार ओवरफ्लो कर रही है, जिससे आसपास के इलाके में बदबू और गंदगी का समस्या उत्पन्न हो गई है। यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है और स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली की सफाई और मरम्मत नहीं की गई तो मोहल्ले के लोग सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पार्षद ने नगर निगम से आग्रह किया कि समस्या का त्वरित समाधान किया जाए ताकि लोगों को होने वाली असुविधा और स्वास्थ्य जोखिम से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.