रामपुर, फरवरी 14 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला मंगोली में निवासी हरपाल के अनुसार 11 फरवरी की शाम उसकी मां माया के ऊपर पड़ोस में रहने वाली भूरी ने नाली का गंदा पानी फेंक दिया। जब उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि वीरपाल, कमल सिंह और मोनू समेत अन्य लोग मौके पर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसकी मां को चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगो के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.