आजमगढ़, अप्रैल 15 -- फूलपुर। क्षेत्र के मेजवां गांव में नाली और सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण कराने के आरोप में लेखपाल ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखपाल सोनू गिरी ने आरोप लगया कि शमसाद और उसके भाई ने कब्जा किया है। शमसाद मुंबई में रहता है। भूमि पर बेदखली का आदेश है। दो अप्रैल को लेखपाल बेदखली के लिए पहुंचा तो शमशाद के भाई दिलशाद, इरशाद और खुर्शीद ने विरोध किया। सरकारी कार्य में बाधा डाला। पुलिस तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.