उरई, फरवरी 26 -- कालपी। संवाददाता हाईवे का रखरखाव करने वाली कम्पनी का हाल ठीक नहीं है। गत सप्ताह नालियों से निकाला गया‌ कचड़ा अभी सर्विस रोड पर पड़ा है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर सीमा मे वर्ष 2018 में हाईवे का निर्माण हुआ था इस दौरान जल निकासी के लिए निर्माण इकाई ने सर्विस के दोनों ओर गहरी नालिया भी बनाई थी जिससे किनारे के मकानों और बरसात के दौरान हाईवे तथा सर्विस रोड का पानी नालियों से होकर नालो तक पहुँच सके लेकिन निर्माण के बाद हाईवे का रखरखाव करने वाली ओबीआईएल ने नाली सफाई पर ध्यान न दिया जिससे सर्विस रोड का पानी वही पर भरता रहा जिससे बरसात में जलभराव की समस्या भी हो जाती है लेकिन हाईवे के सिक्स लेन प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है जिसके चलते हाईवे का रखरखाव करने वाली नई कम्पनी एनएचआईटी ने नगर सीमा ...