अल्मोड़ा, जून 25 -- अल्मोड़ा। नगर में कई जगहों पर पानी की लाइनें नालियों से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में पाइपलाइनों से लीकेज होने पर दूषित पानी की आपूर्ति की संभावना भी बनी हुई है। लोगों के कई बार मांग के बावजूद इन पाइप लाइनों को नालियों से नहीं हटाया जा सका है। नगर के विभिन्न जगहों पर पेयजल की पाइप लाइनों का जाल नालियों से होकर जा रहा है। इसको लेकर आपके प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' की टीम की ओर से पड़ताल की गई। सुबह दस बजे टीम जीआईसी को जाने वाले रास्ते पर पहुंची। पाया कि रास्ते में स्थित पाइप लाइन नाली से गई हुई है। इस कारण लाइन पर कचरा भी पड़ा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...