चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा, संवाददाता। ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर चाईबासा नगर पर्षद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी के साथ गुरुवार को वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दिन के अंदर सरहुल एवं ईद के रूट के सभी रोड और नाली की सफाई और घरों के बाहर रखे बिल्डिंग मटेरियल जैसे गिट्टी व बालू को मुख्य मार्ग से हटाने का निर्देश दिया। साथ ही नालियों पर से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार,नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोषिनी मुर्मू, सिटी मैनेजर और विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत गाड़ीखाना चौक से हुआ। उसके बाद मेरी टोला, बरकंदाज टोली, पुलहातु, हिंद चौक, कुम्हार टोली, साहिल चौक,...