नालियों पर बढ़ता अतिक्रमण बना चिंता का कारण, बारिश में बोकारो-चास में जलजमाव का बढ़ा खतरा
बोकारो, मई 30 -- बोकारो प्रतिनिधि। मानसून की दस्तक के साथ ही बोकारो इस्पात नगर और चास नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की आशंका गहराने लगी है। इसकी मुख्य वजह नालियों पर बढ़ता अतिक्रमण और जल निकासी व्यवस्था का बाधित होना माना जा रहा है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में नालियों पर अवैध कब्जे के कारण बारिश का पानी सुचारू रूप से नहीं निकल पा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बोकारो इस्पात नगर के सिटी सेंटर, सेक्टर-4 समेत कई आवासीय कॉलोनियों में निर्मित नालियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। इसके अलावा रामडीह मोड़ में भी नाली के उपर दुकान बना दी गई है। यही नहीं कई स्थानों पर फुटपाथ दुकानदारों ने नालियों के ऊपर अस्थायी दुकानें स्थापित कर ली हैं, जबकि कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट संचालकों और प्लॉटधारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.