नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। किराड़ी क्षेत्र में नालियों पर निर्माणाधीन मलबा डालने से लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। किराड़ी की शर्मा कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि घरों के अंदर नाली का गंदा पानी पहुंच रहा है। इसका कारण है कि इस क्षेत्र में निर्माणाधीन मलबे को अवैध तरीके से गलियों की नालियों में डाला जा रहा है। इससे गलियों की नालियों जाम हो रही हैं। इन वजहों से लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। इस कॉलोनी के निवासी पंकज ने बताया कि निर्माणाधीन मलबे को नालियों के आसपास डालने से उनका प्रवाह रुक जाता है। इसके अलावा शर्मा कॉलोनी में लगाए गए पंप ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मलबे से पटे नाले, सड़क पर बह रहा गंदा पानी इस संबंध में विभागों को शिकायत दर्ज की है। हमारी मांग है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।

हिंदी...