फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर की साफ सफाई पर करोड़ों का बजट खर्च होता है। लाख प्रयास के बाद बनी जो शहर में स्वच्छता की स्थिति होनी चाहिए वह नहीं दिख रही है। इसलिए चेयरमैन सुबह सफाई व्यवस्था परखने निकल रही है। बिर्राबाग में नालियां बजबजती मिलीं तो चेयरमैन का पारा चढ़ गया और उन्होंने सफाई नायक की जमकर फटकार लगाई। शहर में इस समय अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जा रही है। इससे पहले भी अभियान चलाए गए लेकिन इनका असर कम दिखने को मिला है। इसलिए चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने अब खुद ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की कमान अपने हाथ में ले रखी है। मंगलवार को चेयरमैन बिर्राबाग पहुंच गई उन्होंने यहां पर साफ सफाई की स्थिति देखी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की कहा कि साफ सफाई ऐसी होती है कि नालियां बजबजा रही हैं। सफाई नायक से कहा कि सफाई कर्मि...