सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। नगर और प्रखंड मुख्यालयों के कई मोहल्लों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। कई स्थानों पर बदबू और गंदगी के कारण आसपास के लोग परेशान हैं। जलनिकासी ठप रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...