अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- अम्बेडकरनगर। कटेहरी विकास खंड के हरदौपुर ग्राम पंचायत के मजरों में नालियों की सफाई न होने से प्रदूषण फैल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सफाईकर्मी तैनात है लेकिन जब लोग उससे नाली की सफाई करने को कहते हैं तो वह कहता है कि नाली नहीं साफ करेंगे। बाजारवासियों ने एडीओ पंचायत से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...