नालियों की सफाई और खुले नालों को ढंकने का अभियान चलाएगा निगम
रांची, मई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगर निगम सभी वार्डों में बड़े और छोटे नालों की सफाई का बड़ा अभियान चलाएगा। इसके लिए सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में स्वच्छता व स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें दिशा-निर्देश दिए गए। मेयर ने निगम पदाधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में नालियों में कचरे और गाद भर गए हैं, वहां तत्काल सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी वार्डों में सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने, कचरा उठाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने और खुले नालों को स्लैब से ढंकने को कहा। बता दें कि मानसून के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान विशेष अभियान चला रहा है, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव प्रभावित इलाकों की जमीनी स्थिति को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। मेयर ने कहा कि जहां नालियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.