मैनपुरी, मार्च 28 -- तहसील सभागार में एसडीएम संध्या शर्मा की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग अभियान और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम ने पंचायती राज, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी विभागों को नालियों की सफाई, फॉगिंग और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार से बचाव के लिए व्यापक जन-जागरूकता पर जोर दिया। इस दौरान बैठक से अनुपस्थित रहने वाले जागीर, बेवर और सुल्तानगंज के खंड विकास अधिकारियों, ईओ और खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.