बाराबंकी, जनवरी 7 -- बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज द्वारा शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। दशहराबाग वार्ड की स्थिति इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। बाराबंकी- अयोध्या पुराने राजमार्ग से मंदिर के पास से वार्ड में प्रवेश करते ही समस्याएं कदम-कदम पर नजर आने लगती हैं। जर्जर सड़कें, बजबजाती नालियां और बदहाल पार्क लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। वार्ड में प्रवेश मार्ग से लेकर मोहल्ले के अंदर तक सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों से चलना जोखिम भरा हो गया है। बावजूद इसके, स्थानीय लोगों को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। सफाई व्यवस्था की हालत यह है कि कई जगह नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ब्रह्माकुमारी आश्रम के सामने दोनों ओर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.