रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के धनधार पोखर तालाब में गुरुवार को बड़ी संख्या में मछलियों के मृत पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब की सतह पर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियों को तैरते देखा। घटना के बाद तालाब के आसपास तेज दुर्गंध फैल गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बीमारी फैलने की आशंका को लेकर भी स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में बरसात के समय से आसपास की नालियों का गंदा पानी बह कर जाता रहता है। लोगों के अनुसार इसी कारण तालाब का पानी लगातार प्रदूषित होता जा रहा है। जिससे जलजीवों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि तालाब में गंदे पानी के प्रवाह और ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई है। ह...