नालियां हुईं जाम, घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी
औरैया, जून 9 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के वैवाह कस्बे में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण कस्बे की कई नालियां मिट्टी, कूड़े और घास-फूस से पूरी तरह पट गई हैं। जल निकासी बाधित होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा होने लगा है। कई स्थानों पर दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नालियों के ऊपर उगी झाड़ियां और घास जल प्रवाह में बाधा बन रही हैं। इसके चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बदबू और गंदगी से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को अवगत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.