बहराइच, मई 27 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के घसियारिपुरा मोहल्ले में नालियों के ध्वस्त होने तथा उनकी सफाई न होने से गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बड़ गया है। नालियों की न तो मरम्मत हो रही है और न ही उनकी सफाई की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि घसियारिपुरा वार्ड से कानूनगोपुरा उत्तरी वार्ड की तरफ जाने वाली नाली की कई महीने से सफाई नहीं हुई है। कई जगहों पर क्षतिग्रस्त भी हो गई है। गंदे पानी का निकास अवरुद्ध होने से गंदा पानी सड़क पर भर गया है। नगर पालिका की ओर से समय-समय पर साफ-सफाई नहीं कराई जाती है, जिससे मोहल्लेवासियों को बड़ी परेशानी हो रही है। दुर्गंध उठने से लोग बहुत परेशान हैं। इसी गंदे पानी से होकर लोगों को निकलने की मजबूरी है।

हिंदी हिन्दुस...