बहराइच, फरवरी 13 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में ध्वस्त नालियों और जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को भयंकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को गंदगी, बदबू और आवागमन में परेशानी के साथ ही बीमारियों का भी डर सता रहा है। लेकिन जिम्मेदारों को ग्रामीणों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत थैलिया चौराहे से बकैना जाने वाली रोड पर चौराहे से गांव के पश्चिम अंतिम छोर तक ही सड़क के दोनों तरफ नालियां ध्वस्त हो गई हैं। बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की मुख्य गलियां और रास्ते टूटे-फूटे पड़े हैं, जिससे बारिश में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। गांव के अंतिम छोर में सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मामूली बारिश में पूरा इलाका कीचड़ व दलदल में बदल जाता है। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.