नालियां चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, प्रदर्शन
शाहजहांपुर, मई 12 -- सिंधौली। कस्बे में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। ब्लॉक के सामने स्थित लड्डन प्लेसर वाली गली के लोगों ने बताया कि नालियां पूरी तरह चोक पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गली में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों से दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है。
ग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीण मुजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.