नालियां चोक, सड़क पर लगा कचरे का अंबार
ललितपुर, मई 12 -- साढूमल। ब्लॉक महरौनी अन्तर्गत ग्राम पंचायत साढूमल में बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियां पूरी तरह से चोक हो गई हैं। इसके चलते गंदा पानी रास्तों में भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। यह भी पढ़ें- गुलाबपट्टी का पूर्वी नोनिया टोला विकास से वंचित, डीएम से शिकायत गांव स्थित 15 वार्ड के गली मुहल्ला में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों से लगातार बदबू फैल रही है। इस कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.