नाला हुआ जाम, नहीं निकल रहा मोहल्ले का गंदा पानी
बिहारशरीफ, मई 15 -- एकंगरसराय के केशोपुर गांव के लोग जी रहे नारकीय जीवन अतिक्रमण हटा जलनिकासी करवाने की मांग फोटो: नाला जाम : एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर में जाम नाले के कारण गली का हाल। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के केशोपुर गांव में कुछ दबंगों ने गैरमजरुआ जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे नाला जाम हो गया है। महीनों से नाला जाम रहने के कारण गंदे पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इतना ही नहीं, सरकारी जमीन से सटे पुल का गेट भी बंद कर दिया गया है। नाला जाम रहने से गंदा पानी, गली व सड़क पर फैल रहा है। यह भी पढ़ें- नाला अतिक्रमण से वार्ड में जलजमाव, लोगों में आक्रोश इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण रवींद्र कुमार अकेला, रामचन्द्र प्रसाद, समीर कुमार, सुजीत कुमार, देवशरण प्रसाद, सीता देवी, विद्या द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.