नाला-सड़क निर्माण होने से आवागमन होगा सुगम
खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। आरसीसी नाला एवं सड़क के बनने से अब मोहल्ले के लोगों का आवागमन सुलभ होगा। यह बातें नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रविवार को 27 लाख 23 हजार रुपये की लागत से बने आरसीसी नाले एवं पीसीसी सड़क के उद्घाटन के मौके पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रवण कुमार एवं निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से की। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इधर नगर सभापति ने कहा कि वार्ड-38 में लंबे समय से जलजमाव, कच्ची सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे आम लोगों, खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इस समस्या को उठाए जाने के बाद नगर परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.