औरैया, फरवरी 28 -- अछल्दा, संवाददाता। जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार सुबह सिंचाई विभाग ने नाला सफाई का कार्य शुरू कराया, लेकिन रेलवे की ओर से सहयोग न मिलने के कारण सफाई कार्य अधूरा रह गया। बूड़ादाना राजवाह में शुक्रवार को खंदी होने से दर्जनों किसानों की फसल पानी में डूब गई थी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता सुभाष चंद्र और जूनियर इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने पसैया की ओर से निकली नाली और रेलवे की डीएफसी लाइन के नीचे से वीरपुर की ओर जाने वाले नाले की सफाई कराने की मांग उठाई थी, ताकि खेतों में भरे पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। शनिवार सुबह विभाग ने दो जेसीबी मशीनें लगाकर सफाई कार्य शुरू कराया। एक मशीन पसैया गांव की ओर से और दूसरी वीरपुर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.