नाला सफाई न होने से बारिश में टापू बनेंगे मोहल्ले
फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। कहने को तो बारिश से पहले नालों की सफाई नगर पालिका द्वारा शुरू कराई जा चुकी है। जिसमें बड़े पांच नालों की सफाई टेंडर करवाकर जेसीबी की मदद से करवाई जा रही है। जबकि छोटे व मंझोले नालों को सफाई कर्मियों द्वारा साफ किया जा रहा है। लेकिन होने वाली सफाई के तलीझाड़ न होने व समय से सिल्ट की उठान न होने के कारण बारिश में शहर के कई मोहल्ले टापू में तब्दील होने से इंकार नहीं किया जा सकता। शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में हल्की बारिश होने के बाद जलभराव हो जाता है। लेकिन बारिश के समय यहां हफ्तों पानी न निकल पाने के कारण लोगो को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले बड़े नालों की सफाई के लिए चला विशेष अभियान लोगो को जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए नगर पालिका द्वारा हर बार लाखों रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.