मधुबनी, मई 6 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। लाखों रुपए नाला की सफाई पर हर माह खर्च होने के बाद भी शहर के नाला की हालत काफी बदतर हालत में है। मुख्या सड़क हो या फिर मोहल्ले का नाला गंदगी, मलवा से हांफ रहा है। इसका परिणाम यह होता है कि सामान्य बारिश के बाद भी दर्जन भर से अधिक स्थानों पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। बेमौसम की बारिश ने ही कई स्थानों पर हालत काफी खराब कर दी है। यातायाता थाना के सामने का नाला छह माह से कचरा, मलवा और गंदगी से पटा हुआ है। यही हालत थाना चौक तक के पूरे नाला का है। यह भी पढ़ें- जलजमाव से जूझ रहे शहरवासी, नालों की सफाई पर उठे सवाल यही स्थिति बाटा चौक, गदियानी बाजार, थाना मोड़ से कोतवाली चौक तक मुख्य सड़क का नाला के साथ ही जहां पर नया नाला बना है, उसकी भी हालत खराब है। इसकारण, निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने से आवागमन ...