गोंडा, मई 31 -- गोण्डा, संवाददाता। मानसून की दस्तक से पहले शहर में नाला सफाई व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वर्षों बाद नगर पालिका ने शहर के 22 प्रमुख नालों की सफाई के लिए करीब 16 लाख रुपये का ठेका दिया था, लेकिन कार्यदायी संस्था काम छोड़कर फरार हो गई। बरसात शुरू होने में अब महज पखवाड़े भर का समय बचा है, ऐसे में सफाई न होने से शहर में जलभराव और गंदगी की आशंका बढ़ गई है। नगर के कई प्रमुख नालों में अभी भी भारी मात्रा में सिल्ट, कूड़ा और झाड़-झंखाड़ जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई पूरी नहीं हुई तो पहली ही तेज बारिश में सड़कें और मोहल्ले पानी से भर जाएंगे। व्यापारिक क्षेत्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

नाला सफाई की स्थिति जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने बस्ती जिले की एक कार्यदायी संस्थ...