नाला सफाई को लेकर धरने पर बैठे पार्षद
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज। बारिश से पहले नाला सफाई की मांग को लेकर पार्षद मंगलवार को नगर निगम में धरने पर बैठे। नगर आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई शुरू होने के साथ पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल पार्षदों का कहना था कि 15 जून से मानसून दस्तक देगा। नगर निगम ने अभीतक नाला सफाई शुरू नहीं की। शहर में नाला सफाई शुरू होने के दावे पर पार्षदों ने कहा कि नगर निगम ने कुछ नालों की सफाई के लिए मजदूर लगाए हैँ। बारिश के बाद जहां, जलभराव होता हैं, वहां मजदूर नहीं लगाए गए। ऐेसे में मानसून के पहले तेज बारिश होने पर कई मोहल्लों में जलभराव हो सकता है। धरने में पार्षद शिवसेवक सिंह, अजय यादव, आनंद घिल्डियाल, आकाश सोनकर, पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी, चंद्र प्रकाश गंगा, दिनेश गुप्ता छेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.