मेरठ, मई 24 -- बिनौली रोड पर नाला सफाई कर्मचारियों के दौरान सपाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यापारी ने पालिका कर्मचारी से अभद्रता तो की ही साथ ही ईंट से हमला भी कर दिया। घटना से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पालिका कर्मचारियों के अनुसार रविवार सुबह बिनौली रोड क्षेत्र में ईओ दीपिका शुक्ला की मौजूदगी में नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका टीम का विरोध, हंगामा इस दौरान नालों पर रखे स्लैब और अन्य अतिक्रमण हटाकर सफाई की जा रही थी। इसी बात को लेकर कुछ व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर ...