नाला सफाई के दौरान जेसीबी के आगे खड़े हुए दुकानदार
आगरा, जून 10 -- मानसून से पूर्व चलाए जा रहे नाला सफाई अभियान के दौरान कमला नगर क्षेत्र के निषाद चौक स्थित रेणुका विहार में बुधवार को हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई के लिए जेसीबी से नाले पर बनाए गए रैंप और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय दुकानदार और क्षेत्रीय लोग विरोध में उतर आए। जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर कार्य रुकवा दिया। नगर निगम द्वारा बरसात से पहले नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निषाद चौक रेणुका विहार क्षेत्र में नाले की सफाई के लिए टीम पहुंची थी। सफाई कार्य के दौरान नाले पर बने रैंप और अवरोधकों को हटाया जाने लगा, जिस पर कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.