बलिया, जून 28 -- बलिया। अनियमित बिजली कटौती के साथ कटहल नाला और पौहारीपुर नाला की बदहाल स्थित को लेकर प्रेमचक उर्फ उमरगंज के लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान की मांग की है। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि सिविल लाइन टाउन- चार फीडर अंतर्गत मोहल्लों में कई दिनों से लगातार विद्युत कटौती, लो वोल्टेज तथा बार-बार वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जबकि पंखे, कूलर एवं अन्य विद्युत उपकरण भी फेल हो चुके है। लोगों ने फीडर एवं ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कराकर जर्जर तारों को बदलने एवं नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। कटहल नाला एवं पौहारीपुर नाला के सफाई, गाद निकासी एवं अतिक्रमण मुक्त की मांग उठाई गई। बताया कि नालों में गाद ए...