सहरसा, मार्च 2 -- सौरबाजार। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला गांव में सड़क किनारे बने सरकारी नाले में पानी बहाने को लेकर विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पीड़ित जवाहर राम ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी रम्भू यादव व गुड्डू यादव ने विरोध करने पर मारपीट व जातिसूचक गाली दी। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...